Friday, January 28, 2011

यूपी में एक और निजी विवि खोलने की तैयारी


प्रदेश में एक और निजी विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी है। जेपी यूनिवर्सिटी नामक यह विश्वविद्यालय बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में खोला जाएगा। निजी क्षेत्र के इस विवि की स्थापना के लिए आवेदक संस्था ने शासन को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजी है। जयप्रकाश सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में शासन को बताया कि वह बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालय खोलने का इरादा रखता है। संस्था ने यह भी बताया है कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल पर उसके पास 50 एकड़ के मानक के मुताबिक जमीन भी उपलब्ध है। संस्था जेपी इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के नाम से गुना (मध्य प्रदेश) में प्रौद्योगिकी शिक्षण संस्थान संचालित कर रही है। परियोजना रिपोर्ट के जरिये उपलब्ध करायी गईं जानकारियों के स्थलीय परीक्षण के लिए शासन कमेटी गठित करने पर विचार कर रहा है।
         

No comments:

Post a Comment